- Home
- टॉप न्यूज़
- आईफा अवॉर्ड्स 2025: 'लापता लेडीज़' ने जीते 10 अवॉर्ड
आईफा अवॉर्ड्स 2025: 'लापता लेडीज़' ने जीते 10 अवॉर्ड

आईफा अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली संस्करण जयपुर में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। शनिवार को डिजिटल अवॉर्ड्स के बाद, रविवार को फिल्म अवॉर्ड्स दिए गए।
जिसमें किरण राव की फिल्म लापता लेडीज़ ने 10 अवॉर्ड जीतकर बाजी मारी। कार्तिक आर्यन और किल फिल्म को भी कई पुरस्कार मिले।
विजेताओं की पूरी सूची: सर्वश्रेष्ठ फिल्म – लापता लेडीज़ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका - पुरुष) – कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका - महिला) – नितांशी गोयल (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – किरण राव (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका – राघव जुयाल (किल) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – जानकी बोडीवाला (शैतान) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – रवि किशन (लापता लेडीज़) लोकप्रिय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी – बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित कहानी – श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लढा सुरती, अनुक्रिति पांडे (मैरी क्रिसमस) सर्वश्रेष्ठ निर्देशन डेब्यू – कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस) सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (पुरुष) – लक्ष्या लालवानी (किल) सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री (महिला) – प्रतिभा रांता (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – राम संपत (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ गीत – प्रशांत पांडे ("सजनी" – लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष) – जुबिन नौटियाल ("दुआ" – आर्टिकल 370) सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (महिला) – श्रेया घोषाल ("आमी जे तोमार 3.0" – भूल भुलैया 3) सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन – सुभाष साहू, बोलॉय कुमार डोलोई, राहुल कारपे (किल) सर्वश्रेष्ठ पटकथा – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ संवाद – अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जांभले, मोनल ठाकर (आर्टिकल 370) सर्वश्रेष्ठ संपादन – जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ छायांकन – रफे महमूद (किल) सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन – बॉस्को-सीज़र ("तौबा तौबा" – बैड न्यूज़) सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (VFX) – रेड चिलीज़ VFX (भूल भुलैया 3) भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान – राकेश रोशन

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS