- Home
- टॉप न्यूज़
- धरती पर सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स
धरती पर सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स
19 Mar 2025
, by: Prakash

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर आखिरकार 9 महीनों बाद धरती पर वापस लौट आए हैं. दोनों अंतरिक्ष यात्री भारतीय समयानुसार आज सुबह 3.30 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित लैंड कर गए.
अंतरिक्ष यात्री 17 घंटों का सफर करने के बाद धरती पर लौटे हैं. अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसएक्स कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से उतरा.
फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर यह स्पलैशडाउन हुआ. स्पेस एजेंसी नासा की ओर से अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया गया है.



About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS