- Home
- DPR Chhattisgarh
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
20 Mar 2025
, by: Prakash

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 20 मार्च को मुंगेली जिले के बरेला और जरहागांव नगर पंचायत में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
वे 20 मार्च को दोपहर सवा 12 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बरेला के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे बरेला में नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर पौने दो बजे जरहागांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर ढाई बजे जरहागांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सवा चार बजे रायपुर पहुंचेंगे।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS