दिल्ली : 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी रोजगार - अरविंद केजरीवाल

feature-top

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी यानी दिल्ली नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी।

उन्होंने बताया कि यहां काम करने वाले 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा और इसके लिए नगर निगम में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

इसके साथ ही उन्होंने ऐसे सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई भी दी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'दिल्ली नगर निगम के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी।

नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बजट में ₹800 करोड़ का प्रावधान कर उनकी बरसों पुरानी मांग पूरी कर दी है।


feature-top