कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का सवेरे 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया।कार्यालय खुलने के समय तक 33 अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे।

feature-top

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का सवेरे 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया।कार्यालय खुलने के समय तक 33 अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे।

उन सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा अनुविभाग के कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थिति को देखते हुए दिनांक 19 मार्च को जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी वअधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 04 कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

24 घंटे के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिवस की वेतन कटौती की कार्यवाही किया जावेगा।


feature-top