फिल्म 'छावा' पर विवाद: मौलाना शाहाबुद्दीन रज़वी ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर प्रतिबंध की मांग की

feature-top

ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने फिल्म छावा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के कारण देश का माहौल बिगड़ रहा है और यह नागपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे  का प्रमुख कारण है।

मौलाना रज़वी ने कहा कि छावा में मुगल शासक औरंगजेब को हिंदू विरोधी दिखाया गया है, जिससे हिंदू संगठनों के नेता भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे समाज में नफरत फैल रही है और सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि देश में शांति बनी रहे। इसके साथ ही, उन्होंने नागपुर के उलेमा और मस्जिदों के इमामों से संपर्क बनाए रखने और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील भी की।


feature-top