छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में 8 लाख रुपये नकद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह रकम ग्रामीणों और व्यापारियों से जबरन वसूली गई थी।

feature-top

बीते कल गरियाबंद पुलिस, एसटीएफ, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 और 211 बटालियन की टीम ने थाना मैनपुर के पंडरीपानी इलाके में यह ऑपरेशन चलाया। डीएसपी गरिमा दादर के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन किया।

पुलिस का मानना है कि यह रकम नक्सली अपने विस्तार और हमलों के लिए इस्तेमाल करने वाले थे, लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से उनकी साजिश नाकाम हो गई। बरामद दस्तावेजों की जांच जारी है, जिससे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

feature-top