- Home
- टॉप न्यूज़
- नागपुर हिंसा: दंगाइयों से वसूला जाएगा नुकसान, संपत्तियां होंगी जब्त : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नागपुर हिंसा: दंगाइयों से वसूला जाएगा नुकसान, संपत्तियां होंगी जब्त : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
22 Mar 2025
, by: Prakash

नागपुर में हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि सार्वजनिक संपत्ति को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दंगाइयों से ही करवाई जाएगी।
अगर वे भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी और जरूरत पड़ी तो बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी। फडणवीस ने बताया कि अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां जारी रहेंगी।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 68 सोशल मीडिया पोस्टों की पहचान कर उन्हें डिलीट किया जा चुका है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS