हैदराबाद में कैब ड्राइवर्स ने अपनी बात को ऊपर तक पहुंचाने के लिए नया तरीका ईजाद किया है। पहले शहर के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सवारी का बहिष्कार करके चर्चा में आए इन कैब ड्राइवरों ने अब कैब एग्रीगेटर्स द्वारा लगाए गए ज्यादा किराए का विरोध करने के लिए 24 मार्च से नो एसी अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

feature-top

सोशल मीडिया पर तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन की तरफ से डाली गई एक पोस्ट में कहा गया कि हैदराबाद में कैब ड्राइवर 24 मार्च से नो एसी अभियान की शुरुआत करेंगे। कैब ड्राइवर द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य कैब एग्रीगेटर्स तक अपनी बात को पहुंचाना है।

संगठन का मानना है कि कैब एग्रीगेटर्स भी सरकार द्वारा अनिवार्य प्रीपेड टैक्सी किराए के समान ही एक नई किराया संरचना को लागू करें। इस संरचना में ईंधन लागत, रखरखाव और ड्राइवर की सेवाओं के लिए उचित मुआवजा शामिल होता है।

feature-top