छत्तीसगढ़ पुलिस के “मिशन साइबर सुरक्षा” अभियान के तहत राजनांदगांव साइबर सेल ने 10 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में शामिल एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है।

feature-top

छत्तीसगढ़ पुलिस के “मिशन साइबर सुरक्षा” अभियान के तहत राजनांदगांव साइबर सेल ने 10 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में शामिल एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जॉब स्कीम के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था।

गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे वलसाड (गुजरात) का रहने वाला है, जो कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था।

राजनांदगांव साइबर सेल ने आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।


feature-top