- Home
- DPR Chhattisgarh
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ विधानसभा में संबोधन: विकास और लोकसंस्कृति की प्रशंसा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ विधानसभा में संबोधन: विकास और लोकसंस्कृति की प्रशंसा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जय जोहार’ के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने विधानसभा की 25 वर्षों की यात्रा के लिए बधाई दी और कहा कि यहां आकर उनकी विधायक के रूप में पुरानी यादें ताजा हो गईं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा कई मामलों में ऐतिहासिक है और यह राज्य उन्हें गर्व का अनुभव कराता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक का दायित्व निभाना सौभाग्य की बात होती है।
उन्होंने यह भी सराहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब तक मार्शल का उपयोग नहीं हुआ, जो राज्य के जनप्रतिनिधियों के अनुशासन का परिचायक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं और यहां की लोकसंस्कृति पूरे देश में प्रसिद्ध है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS