अंतिम संस्कार...!
लेखक - संजय दुबे

स्थान महादेव घाट शमशान घाट,
हिंदू धर्म के अनुसार 2वर्ष से कम उम्र के जातक की असामयिक मृत्यु होने पर दफनाने की परंपरा है। इससे अधिक उम्र के लोगों की मृत्यु होने पर अग्नि संस्कार किया जाता है।।
महादेव घाट स्थित शमशान घाट में बड़े उम्र वालो का दाह संस्कार चबूतरे के ऊपर होता है।कम उम्र वालो का दाह संस्कार नीचे जमीन पर होता है। नजारा ये था कि एक पुरुष और स्त्री शोक संतप्त जली हुई चिता के सामने खड़े थे। वे अपलक जली चिता के राख में शायद अस्थि को देख कुछ विचार कर रहे थे। शायद मृत आत्मा के साथ गुजारे हुए पल ही आंखों के सामने और मस्तिष्क में घूम रहा होगा।
कुछ देर बाद पंडित जी आ गए। मंत्रोच्चार के साथ अस्थि संग्रह की प्रक्रिया पूर्ण की गई। घड़े में अस्थि संचय किया जाता है।घड़े पर सफेद कपड़ा बांधा जाता है और पुरुष स्त्री अंतिम नमन कर खारुन नदी में अस्थि विसर्जन के लिए चले जाते है। एक अन्य स्त्री का आगमन होता है।वह भी चिता के सामने खड़ी होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अस्थि लेकर जाते हुए पुरुष स्त्री के पीछे हो लेती है।
स्त्री का श्मशान घाट तक आना महिला सशक्तिकरण का पर्याय है। मुझे अच्छा लगा ।आजकल अनेक बेटियां दाह संस्कार करती है। घर की महिलाएं भी बराबरी से दाह संस्कार में आती है।
मै, अपने रिश्तेदार के दाह संस्कार में गया था। शमशान घाट के बाहर खड़ा परिचित का इंतजार कर रहा था। छोटे बच्चे का दाह संस्कार के बाद अस्थि संग्रह और विसर्जन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पुरुष और दोनों स्त्री भी मेरे समीप खड़े हो गए।
खुद को शोक संवेदना देने से रोक नहीं पाया।
मैने उनसे कहा," बड़ी दुखद घटना है किसी का कम उम्र में जाना, ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरण में जगह दे। क्या हो गया था मृत आत्मा को?"
"जी, डेढ़ साल का ही हुआ था।पिछले दस दिन से बीमार था। डॉक्टर को दिखाया ।उन्होंने बताया कि ज्यादा दिन का मेहमान नहीं है। हमने डॉ से पूछा कि मेट्रो में कोई हॉस्पिटल है तो बताइए। डा ने बताया कि आप भले पैसे खर्च कर ले।लेकिन इसका दर्द बढ़ेगा। लाख रुपए खर्च भी होंगे आर्टिफीशियल लाइफ भी एक दो सप्ताह की बढ़ भी जाएगी लेकिन मेरी एडवाइस है कि घर में अपनो के बीच रहेगा तो बेफिक्री से जाएगा। भले ही आपको दुख होगा लेकिन आप लोगों का पारिवारिक डॉ हूं ,आगे आपकी मर्जी। हमने डॉ की बात मानी ।हमारे बीच ही आखिरी सांस लिया। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।" इतना कह तीनों रोने लगे।
"आप लोगों ने डेथ सार्टिफिकेट के लिए शमशान घाट के ऑफिस में बेटे का रजिस्ट्रेशन करा लिया है न ?"
मैंने अपना कर्तव्य निभाया
जी टॉमी के लिए जरूरी नहीं है he is such a dog you know ना।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS