CJI संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया

feature-top

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस संजीव खन्ना ने हिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले का विरोध कर रहे वकीलों को आश्वासन दिया है कि कॉलेजियम उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए अपनी सिफारिश वापस लेने पर विचार करेगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने मीडिया से कहा कि CJI संजीव खन्ना ने बार नेताओं को उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, विभिन्न उच्च न्यायालयों के छह बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार की दोपहर में CJI खन्ना और कॉलेजियम के अन्य सदस्यों- जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस विक्रम नाथ से मुलाकात की।


feature-top