- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने भाजपा अध्यक्ष को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने भाजपा अध्यक्ष को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर निगम-मंडलों में नए चेहरों को मौका देने की सिफारिश की है।
कंवर का कहना है कि 2003 से 2018 तक भाजपा शासन में जिन नेताओं को निगम-मंडलों, प्राधिकरणों में पद मिले थे, उन्हें अब वर्तमान सरकार में जगह नहीं दी जानी चाहिए।
उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय अधिकारियों द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया।
कंवर ने कहा कि पार्टी के कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग अब उन्हीं अधिकारियों को बचाने और मनचाही पोस्टिंग दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को पार्टी के मुख्य पदों से दूर रखने की अपील की।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS