छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के चर्चित कोयला घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  विशेष अदालत में इस घोटाले से जुड़े नौ और आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश किया है।

feature-top

ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू के पति आईएएस जयप्रकाश मौर्य, कोयला फर्म के मालिक जोगिंदर सिंह, शेख मोइनुद्दीन, हेमंत जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, एडवोकेट पीयूष भाटिया, पारिख कुर्रे और राहुल को आरोपी बनाया गया है।

feature-top