- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा हत्याकांड: बीजेपी ने लिया बड़ा एक्शन, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री निष्कासित
कोरबा हत्याकांड: बीजेपी ने लिया बड़ा एक्शन, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री निष्कासित
30 Mar 2025
, by: Prakash

एसईसीएल की सरईपाली खदान के पास हुए कोल ट्रांसपोर्टर हत्याकांड मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ा रुख अपनाया है।
इस मामले में आरोपी बनाए गए पाली के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर और पाली मंडल महामंत्री विवेश कौशल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्या के आरोप में गिरफ्तार दोनों नेताओं पर कार्रवाई की और उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया।
इस फैसले के बाद पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था और अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा।


About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS