संसद में वक्फ बिल का आरएलडी ने समर्थन किया था जिसपर असहमति जताते हुए उत्तर प्रदेश के पार्टी महासचिव शाहजेब रिजवी ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार में शामिल है और पार्टी ने वक्फ बिल पर एनडीए का साथ दिया है।

feature-top

शाहजेब रिजवी ने कहा कि वह "वक्फ बिल का समर्थन करने के (रालोद) राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के फैसले से नाराज हैं और इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि "आने वाले दिनों में कई और नेता पार्टी छोड़ देंगे।"

feature-top