केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल गाड़ी पलटी, 3 जवान घायल

feature-top

मध्य प्रदेश के सीहोर में बड़ा हादसा हो गया। इंदौर-भोपाल हाइवे पर बेदाखेड़ी के पास केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल वाहन पलट गया।

हादसे में 3 पुलिस जवान घायल हो गए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल से रवाना हुए और सीहोर होते हुए खातेगांव जा रहे थे। तभी ग्राम बेदाखेड़ी के पास उनके काफिले में शामिल पुलिस का एक वाहन अचानक पलट गया।

वाहन में सवार तीन पुलिस जवान घायल हो गए घायल पुलिस जवानों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल आष्टा भेजा। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खातेगांव देवास के लिए रवाना हो गए।


feature-top