प्रो लवली शर्मा होंगी खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति

feature-top

छत्तीसगढ़ के इकलौते संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति हो गयी है। प्रोफेसर लवली शर्मा खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की नयी कुलपति होंगी। अभी कार्यवाहक कुलपति के तौर पर संभागायुक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

लेकिन अब नये कुलपति की नियुक्ति हो गयी है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी हो गया है। राज्यपाल व कुलाधिपति रामेन डेका ने प्रोफेसर लवली शर्मा को खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।


feature-top