- Home
- टॉप न्यूज़
- एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक हरकत
एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक हरकत
दिल्ली से बैंकॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2336 के बिजनेस क्लास में एक पुरुष यात्री ने एक निजी कंपनी के बड़े अधिकारी पर पेशाब कर दी।
एयर इंडिया ने भी इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि क्रू ने पीड़ित यात्री के लिए शिकायत दर्ज करवाने में मदद की भी पेशकश की। हालांकि, उसने मना कर दिया। यह घटना तब हुई, जब फ्लाइट बैंकॉक में लैंड कर रही थी। इससे पहले नवंबर, 2022 में भी एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आ चुका है।
मामला बढ़ने के बाद यात्री ने पीड़ित से माफी भी मांगी है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ''एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि 9 अप्रैल को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट एआई 2336 को कंट्रोल करने वाले केबिन क्रू को एक अनियंत्रित यात्री के व्यवहार की सूचना दी गई थी। क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
