- Home
- टॉप न्यूज़
- हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, डॉ. अनिल जयहिंद बने ओबीसी राष्ट्रीय प्रभारी
हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, डॉ. अनिल जयहिंद बने ओबीसी राष्ट्रीय प्रभारी
11 Apr 2025
, by: Prakash

कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद अधिवेशन के दौरान पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव के संकेत दिए थे। अब हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन अजय यादव को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के ओबीसी राष्ट्रीय प्रभारी के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह डॉ. अनिल जयहिंद को तत्काल प्रभाव से नया प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मिली करारी हार के बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। यह एक्शन गुजरात में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक बाद लिया गया है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS