पद्म पुरस्कार 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और सिफारिशें शुरू

feature-top

अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गृह मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें देने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2025 है और इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों के पद्म’ में बदलना चाहती है। इसलिए, सभी नागरिकों से अपील है कि वे स्व-नामांकन सहित रजिस्ट्रेशन और सिफारिशें करें। पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

ये सम्मान किसी व्यक्ति के विशेष योगदान को मान्यता देते हैं। कला, साहित्य व शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।


feature-top