आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मेयर जी. हरि वेंकट कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे पहले सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने अपने-अपने पार्षदों को विदेश भेजकर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स को नया आयाम दिया है।

feature-top

जहां TDP ने अपने पार्षदों को मलेशिया भेजा है, वहीं YSRCP ने अपने पार्षदों को श्रीलंका रवाना किया है।

इसका मकसद अपने पार्षदों को विपक्षी दलों के संपर्क से दूर रखना और अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग के दौरान किसी भी तरह के उलटफेर से बचना है।

feature-top