- Home
- टॉप न्यूज़
- PNB को ₹13,500 करोड़ की चपत लगाने वाला मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार
PNB को ₹13,500 करोड़ की चपत लगाने वाला मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार
14 Apr 2025
, by: Prakash

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के सबसे बड़े घोटालों में से एक के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।
मेहुल चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को लगभग ₹13,500 करोड़ का चूना लगाया था और उसके बाद देश छोड़कर फरार हो गया था।
हाल ही में भारतीय एजेंसियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। चोकसी की गिरफ्तारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रिक्वेस्ट पर की गई है.
और वर्तमान में वह बेल्जियम की जेल में है। अब भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS