आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी की टीम बदकिस्मत
संजय दुबे
"अकेला चना भाड़ नहीं झोंक सकता" ये कहावत आईपीएल के हर संस्करण में साबित हुई है। इस साल ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जेंट्स ने 27करोड़ रुपए में खरीदा है।
जब टूर्नामेंट खत्म होगा तब आंकलन होगा कि ऋषभ पंत के रन और विकेट कीपिंग में लिए गए कैच, स्टंपिंग और रन आउट कितने लाख के पड़े।
आईपीएल विशुद्ध तमाशा क्रिकेट है।उद्देश्य है कम समय में ज्यादा मनोरंजन और सट्टेबाजी के जरिए लालची लोगों के फांस कर अरबों रुपए लूटना। हर साल नीलामी होती है और समकालीन शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के अलावा स्टार बनाने का खेल खेलने वाली संस्थान दांव लगाती है।
2008से लेकर 2024तक सबसे महंगे बिके आयोजन में महंगे खिलाड़ी महंगे ही साबित हुए। इन्होंने अपने प्रदर्शन से अपनी टीम को विजेता नहीं बना सके। *2008 में एम एस धोनी 9.5करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बिके। विजेता राजस्थान रॉयल्स रही।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) थे। *2009में केविन पीटरसन (रॉयल चैलेंजर) और एंड्रू फ्लिंटॉफ(केकेआर) के लिए 9.8करोड़ रुपए में बिके ।विजेता डेक्कन चार्जर्स रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेल्ही कैपिटल के एडम गिलक्रिस्ट रहे। *2010में ऑस्ट्रेलिया शेन बॉन्ड और वेस्ट इंडीज के केविन पोलार्ड 4.8रुपए में केकेआर ओर मुंबई इंडियन के लिए बिके थे।
विजेता चेन्नई सुपर किंग्स रही।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुंबई इंडियन के सचिन तेंडुलकर थे। *2011में केकेआर ने गौतम गंभीर को14.9 करोड़ में खरीदा था। विजेता सीएसके रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के क्रिस गेल रहे। *2012में सीएसके ने रविन्द्र जडेजा को 12.8करोड़ रुपए में खरीदा। विजेता केकेआर बना। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुंबई इंडियन के सुनील नरेन बने *2013में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियन ने6.3करोड़ में खरीदा।इस साल विजेता मुम्बई इंडियन रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सीएसके के शेन वॉटसन रहे।
*2014 युवराज सिंह को आरसीबी ने14करोड़ में खरीदा। विजेता केकेआर रही।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पंजाब किंग्स इलेवन के ग्लेन मैक्सवेल बने। *2015 में युवराज सिंह को 16करोड़ में डेयर डेविल्स ने खरीदा। विजेता मुम्बई इंडियन बनी।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट केकेआरके आंद्रे रसल बने। *2016में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन को आरसीबी ने 9.5करोड़ में खरीदा। विजेता सन राइजर्स हैदराबाद बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के विराट कोहली बने।
*2017 में इंग्लैंड के बैन स्टोक्स को पुणे सुपर जेंट्स ने14.5करोड़ में खरीदा। विजेता मुम्बई इंडियन बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुणे सुपर जेंट्स के बैन स्टोक्स बने। *2018में एक बार फिर इंग्लैंड के बैन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने12.5करोड़ में खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी।केकेआर के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। *2019में किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण चक्रवर्ती को 8.4करोड़ में खरीदा। विजेता मुम्बई इंडियन बनी।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट केकेआर के आंद्रे रसल बने। *2020में केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के पेट क्योमिंस को15.5करोड़ में खरीदा। विजेता मुबंई इंडियंस बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर बने। *2021में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.5करोड़ में खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के हर्षल पटेल बने। *2022में मुंबई इंडियन ने ईशान किशन को 15.5करोड़ में खरीदा।
विजेता गुजरात टाइटंस बनी।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजस्थान रॉयल्स के जोश बटलर बने। *2023में ऑस्ट्रेलिया के सेम करण 18.5करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल बने। *2024में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को केकेआर ने 24.5करोड़ में खरीदा। विजेता केके आर बनी।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के विराट कोहली बने। 2008से लेकर 2024तक के सालों में 2017का साल ऐसा रहा जिसमें सबसे अधिक बोली में नीलाम हुआ खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना।2017में इंग्लैंड के बैन स्टोक्स को पुणे सुपर जेंट्स ने 14.5करोड़ में खरीदा तौर बेन स्टोक्स इस साल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
