- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली में 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली में 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
14 Apr 2025
, by: Prakash

भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर से 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
ये विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। अब इन सभी विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाएगा। दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।
पकड़े गए विदेश नागरिकों में बांग्लादेशियों के अलावा 12 नाइजीरियाई और एक आइवरी कोस्ट का नागरिक शामिल है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS