- Home
- DPR Chhattisgarh
- बस्तर संभाग की प्रगति की समीक्षा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक
बस्तर संभाग की प्रगति की समीक्षा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक

जगदलपुर के कलेक्टर कार्यालय में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अरूण देव गौतम और प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित शासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग के आयुक्त, आईजी पुलिस, सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य था शासन की योजनाओं की समीक्षा, उनके क्रियान्वयन की प्रगति और अधिकारियों के परफॉर्मेंस का मूल्यांकन।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने यह भी दोहराया कि स्थानीय लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान विकास कार्यों में गति लाने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से ज़मीन पर उतारने पर विशेष बल दिया गया।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS