आईपीएल के टाई मैच में डेल्ही कैपिटल का जलवा

संजय दुबे

feature-top

आईपीएल के अठारहवें संस्करण में एक बार फिर मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। आईपीएल के इतिहास में 16अप्रैल 2025तक 1138 मैच खेले गए है। कल 15वाँ मौका ऐसा आया जब दोनों टीम का स्कोर बराबर रहा है।

ऐसी स्थिति में सुपर ओवर में मैच गया। आईपीएल में डेल्ही कैपिटल ने चौथी बार सुपर ओवर खेला और चारों बार जीत हासिल की। आईपीएल में सबसे ज्यादा चार बार सुपर ओवर डेल्ही कैपिटल ने खेला है ।

आईपीएल का पहला सुपर ओवर मैच 2009 में केप टाउन में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया था। *2009राजस्थान - कोलकाता नाइट राइडर्स - राजस्थान रॉयल्स/ केपटाउन । राजस्थान रॉयल्स जीता *2010पंजाब - चेन्नई/ चेन्नई। पंजाब जीता *2013हैदराबद - बेंगलुरु/ हैदराबाद । हैदराबाद जीता *2013 बेंगलुरु - दिल्ली/ बेंगलुरु / बेंगलुरु जीता *2014राजस्थान - कोलकाता /अबु धाबी/ राजस्थान रॉयल्स जीता *2015 राजस्थान रॉयल्स - किंग्स इलेवन पंजाब/अहमदाबाद -/पंजाब जीता *2017मुंबई - गुजरात लायंस/ मुंबई इंडियन/राजकोट/ मुंबई इंडियन जीता *2019डेल्ही कैपिटल- कोलकाता नाइट राइडर्स/ दिल्ली/ डेल्ही कैपिटल जीता। *2019मुंबई इंडियन - सन राइजर हैदराबाद/मुंबई इंडियन जीता *2020डेल्ही कैपिटल - किंग्स इलेवन पंजाब/दुबई/डेल्ही कैपिटल जीता *2020रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू - मुंबई इंडियन/दुबई/रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु जीता *2020मुंबई इंडियन - किंग्स इलेवन पंजाब/दुबई/किंग्स इलेवन पंजाब जीता *2020सन राइजर हैदराबाद - कोलकाता नाइट राइडर्स/आबू धाबी/ कोलकाता नाइट राइडर्स जीता *2021सन राइजर हैदराबाद - डेल्ही कैपिटल/चेन्नई/ डेल्ही कैपिटल जीता *2025में डेल्ही कैपिटल - राजस्थान रॉयल्स / दिल्ली/ डेल्ही कैपिटल जीता 2020में सबसे अधिक चार मैच सुपर ओवर्स में गए।

2011,12,16,18,22,23,और 2024में संस्करण में एक भी मैच टाई नहीं हुआ। 2020में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में दोनों टीम सर्वाधिक 201बनाकर सुपर ओवर में गए थे जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू जीती थी। 2013में सन राइजर हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 130रन पर बराबरी पर छुटे थे।

इस मैच में सन राइजर हैदराबाद ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी सुपर ओवर में मैच पहुंचने पर दोनों टीमों को एक-एक ओवर फेंकने होते हैं। इसमें जो भी टीम ज्यादा रन बनाती है, मैच का नतीजा उसके हक में जाता है।

हालांकि, सुपर ओवर में बनाए गए रन खिलाड़ी और टीम के करियर रिकॉर्ड में शामिल नहीं किए जाते हैं। यानी यह एक ओवर का मैच नहीं होकर सिर्फ एक टाई ब्रेकर होता है।


feature-top