भारत बोत्सवाना से 8 चीते लाएगा

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी अफ्रीका के बोत्सवाना से दो चरणों में आठ चीते भारत लाए जाएंगे, जिनमें से चार मई तक लाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह जानकारी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अधिकारियों ने दी, जिन्होंने भोपाल में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में चीता परियोजना की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।


feature-top