रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने निजी स्कूलों में किताबों की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

feature-top

छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों द्वारा पुस्तकें खरीदने में हो रहे अतिरिक्त खर्च पर चिंता जताते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में राज्य के मध्यम एवं निम्न वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आग्रह किया है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तक मूल्यों का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया जाए।

उपाध्याय ने कहा कि निजी स्कूल मनमाने दामों पर पुस्तकें बेचकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।


feature-top