जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के समीप बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

feature-top

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के समीप बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

इस जघन्य हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि पाकिस्तान को 'आतंकी राष्ट्र' घोषित किया जाए और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में उठाया जाए।

उन्होंने कहा, "जो भी इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं गृह मंत्री से निवेदन करता हूं कि पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित किया जाए और अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मंच पर यह मामला उठाया जाए।


feature-top