2025 के बाद धरती से खत्म हो जाएगा पाकिस्तान : बीजेपी नेता निशिकांत दुबे

feature-top

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है। दुबे ने कहा कि वर्ष 2025 के बाद 'पाकिस्तान' नाम का कोई देश पृथ्वी पर नहीं रहेगा।

निशिकांत दुबे ने कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि 2025 के बाद पाकिस्तान का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। पाकिस्तान ने हमारे कश्मीर का जो हिस्सा कब्जा किया है, वह तो हम वापस लेंगे ही, साथ ही पाकिस्तान खुद भी विभाजित हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के टूटने के बाद बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब नामक नए स्वतंत्र देश अस्तित्व में आएंगे। दुबे ने इसे 'मोदी की गारंटी' बताते हुए कहा कि पाकिस्तान चार हिस्सों में बंट जाएगा।


feature-top