लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

feature-top

पहलगाम हमले में गलत टिप्पणी करने से चर्चा में आई यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ रविवार को हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया।

लोक गायिका व तथाकथित कवयित्री अंबेडकरनगर की हीडी पकड़िया निवासी नेहा सिंह राठौर अपने एक्स हैंडल से कई गलत टिप्पणी कर रही हैं।

दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर लगातार देश विरोधी बातें कर रही हैं। पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है


feature-top