ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के खिलाफ देशव्यापी अभियान छेड़ रखा है। अब बोर्ड ने फैसला किया है कि बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा शासित राज्यों में सावधानी बरतते हुए एक अलग रणनीति अपनाई जाएगी।

feature-top

यह निर्णय हैदराबाद में आयोजित 'वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ' विशाल जनसभा के कुछ दिन बाद लिया गया है।

इस सभा में AIMIM के समर्थन के साथ-साथ कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति (BRS), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और डीएमके जैसे कई राजनीतिक दलों के सदस्य और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

feature-top