एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हसौद तहसील के कैथा गांव में पदस्थ पटवारी रामशरण कश्यप को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

feature-top

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हसौद तहसील के कैथा गांव में पदस्थ पटवारी रामशरण कश्यप को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

पटवारी रामशरण कश्यप पर आरोप है कि उसने एक किसान की जमीन का रिकॉर्ड सुधारने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इस मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB की टीम ने योजना बनाई और जाल बिछाया।

योजना के तहत जैसे ही पटवारी रामशरण कश्यप ने किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।


feature-top