छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से प्रदेश के विभिन्न जिलों का आकस्मिक दौरा शुरू कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर किसी भी जिले में अचानक उतर सकता है। मुख्यमंत्री ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे।

feature-top

यह दौरा 'सुशासन तिहार' के तीसरे चरण के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री न सिर्फ लोगों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे, बल्कि योजनाओं की जमीनी हकीकत का भी आकलन करेंगे।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 31 मई तक 'समाधान शिविरों' के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

feature-top