मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा

feature-top

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक आकस्मिक दौरे पर सक्ती जिले के बंदोरा गाँव पहुँचे। उनका हेलीकॉप्टर बंदोरा गाँव के मैदान में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री करीगांव पहुँचे, जहाँ एक पुराने पीपल के वृक्ष के नीचे ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री का स्वागत गाँव की महिलाओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज़ में किया। उन्होंने कमल का फूल भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं। ग्रामीण अपनी समस्याएँ, सुझाव और क्षेत्र की ज़रूरतें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख रहे हैं।


feature-top