सुकमा : रायफल से जवान ने खुद को मारी गोली

feature-top

सुकमा जिले में जवान ने खुद को अपनी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए हैं कि, जवान ने आत्महत्या क्यों की है।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाला जवान सुकमा में गोपनीय सैनिक के तौर पर पदस्थ था। जवान ने आज अपनी ही रायफल से खुद को गोली मार ली। इससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई।


feature-top