ऑपरेशन सिंदूर "छोटा युद्ध": भाजपा के संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को "छोटा युद्ध" बताए जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की यह टिप्पणी और राहुल गांधी द्वारा बार-बार सबूत मांगे जाना देश के सशस्त्र बलों का अपमान है।
पात्रा ने कहा, "क्या राहुल गांधी और खड़गे जी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया? पाकिस्तान द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद उनके 11 एयरबेस नष्ट कर दिए गए और आज पाकिस्तान दर्द से कराह रहा है।"
उन्होंने कहा, "आप कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा युद्ध था। यह देश और सशस्त्र बलों की बहादुरी के साथ धोखा है।"

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS