कांकेर : सर्चिंग से लौट रहे DRG जवानों पर टूटी बिजली की तार, दो झुलसे

feature-top

नक्सल विरोधी अभियान से लौटते समय डीआरजी के दो जवान एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। सर्चिंग ऑपरेशन के बाद बाइक से लौटते वक्त अचानक ऊपर से बिजली की तार टूटकर उन पर गिर पड़ी, जिससे दोनों जवान झुलस गए।

हादसे में धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले नामक दो जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तार के गिरते ही उसमें प्रवाहित करंट ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

धर्मेंद्र सोरी का हाथ बुरी तरह झुलस गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि संजय गढ़पायले को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल जवानों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


feature-top