- Home
- टॉप न्यूज़
- भारत ने पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को किया खारिज
भारत ने पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को किया खारिज
भारत ने बलूचिस्तान के खुजदार शहर में एक स्कूल बस पर हुए आत्मघाती हमले में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को सख्ती से खारिज किया है। इस दर्दनाक हमले में चार मासूम बच्चों की जान चली गई थी।
भारत ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत खुजदार में हुई घटना में किसी भी प्रकार की संलिप्तता के पाकिस्तान के निराधार आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है। हम इस दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत पर झूठे आरोप लगाकर अपने आंतरिक संकटों और आतंकवाद को लेकर अपनी विफलताओं से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है।
जायसवाल ने अपने बयान में स्पष्ट किया, "आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी छवि को छिपाने के लिए पाकिस्तान भारत को निशाना बनाता रहा है। लेकिन दुनिया अब इस प्रपंच को भली-भांति समझ चुकी है, और पाकिस्तान की ऐसी कोशिशें विफल होने के लिए अभिशप्त हैं।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
