पंजाब-हरियाणा जल विवाद : इनेलो ने दी आंदोलन की चेतावनी

feature-top

भाखड़ा डैम के पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चला आ रहा विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है।

पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा को पानी न देने के फैसले के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सख्त रुख अपनाया है और बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने बताया कि यदि पंजाब सरकार ने कल तक हरियाणा को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध नहीं कराया, तो पार्टी 25 मई से पंजाब नंबर की गाड़ियों को हरियाणा में रोकने का अभियान शुरू करेगी।

यह बात उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित इनेलो की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद भिवानी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।


feature-top