विजय शाह ने 'कर्नल सोफिया' विवाद पर फिर मांगी माफ़ी..

feature-top

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह, जो कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चल रही जांच का सामना कर रहे हैं, एक नया वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया है।

उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था और यह केवल एक "भाषाई भूल" थी। शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए 45-सेकंड के वीडियो में कहा, "मैं भारतीय सेना, बहन कर्नल सोफिया और समस्त देशवासियों से दिल से माफ़ी मांगता हूं। मेरा इरादा किसी भी समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।"


feature-top