जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता का पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद से केंद्र शासित प्रदेश का यह दूसरा दौरा है।

इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। गांधी ने आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए 25 अप्रैल को श्रीनगर का दौरा किया था। उन्होंने उस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई अन्य लोगों से भी मुलाकात की थी।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि गांधी जम्मू हवाई अड्डे पहुंचे और सीमा पार से की गई गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा करने तथा शोकसंतप्त परिवारों से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर से पुंछ रवाना हुए।


feature-top