- Home
- टॉप न्यूज़
- बिहार के नगर निकायों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
बिहार के नगर निकायों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार के नगर निकायों के उपचुनाव के लिए 28 जून को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया।
साथ ही, छह नगर निकायों पूर्वी चंपारण के नगर पंचायत, मेहसी और पकड़ीदयाल, रोहतास के नगर पंचायत, कोचस, पटना के नगर पंचायत खुशरूपुर और नौबतपुर तथा नगर पंचायत विक्रम में आम चुनाव होगा।
इसके तहत तीन सीटों वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद का चुनाव होगा। इसके लिए भी 28 जून को मतदान होगा और 30 जून को वोटों की गिनती होगी। मालूम हो कि उपचुनाव के तहत मुख्य पार्षद के 3, उपमुख्य पार्षद के 3 और वार्ड पार्षद की 45 सीटों के लिए मतदान होगा।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS