- Home
- DPR Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त
24 May 2025
, by: Prakash
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल जी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री रामजीलाल अग्रवाल जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज में आदर्श स्थापित किया।
मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को यह वज्राघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
