रिटायरमेंट पर फैसला 4-5 महीने बाद लूंगा : एम एस धोनी

feature-top

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने कहा है कि वे अपने संन्यास पर फैसला लेने से पहले समय लेंगे। 43 साल के धोनी ने अहमदाबाद में IPL 2025 में टीम के आखिरी मैच में CSK को जीत दिलाई।

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कहा कि वे रिटायरमेंट के फैसले के लिए कुछ समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। धोनी ने कहा 'मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं। कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है।

हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज्यादा मेहनत लगती है। अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कइयों को तो 22 की उम्र में ही संन्यास लेना पड़ेगा।

जरूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं और क्या टीम को आपकी जरूरत है।


feature-top