मध्यप्रदेश : कांग्रेस पार्टी ने जारी की ऑब्जर्वरों की लिस्ट

feature-top

गुजरात की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। पार्टी ने इससे पहले दोनों राज्यों में ऑब्जर्वरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल सदस्य जिलाध्यक्षों की नियुक्त पर चर्चा करेंगे।

इसमें मध्य प्रदेश के लिए 50 ऑब्जर्वर सदस्यों की लिस्ट जारी की गई है। वहीं हरियाणा के लिए कांग्रेस ने 21 आब्जर्वर सदस्यों की लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा और मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के चयन के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


feature-top
feature-top
feature-top