- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बघेल का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला
दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बघेल का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर निष्क्रियता का आरोप लगाया, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास केंद्रित विभागों के संचालन पर भी गंभीर सवाल उठाए।
बघेल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी और सीमित मंत्रियों की संख्या से शासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री के पास इतने विभाग हैं, लेकिन वास्तव में उनका संचालन कौन कर रहा है? उन्होंने माइनिंग, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विभागों की जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं है।
इस बीच, कांग्रेस के ओबीसी विभाग की दिल्ली में आज एक अहम बैठक होनी है, जिसमें राहुल गांधी सहित देशभर के ओबीसी कांग्रेस नेता शामिल होंगे। भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव और कुंवर सिंह निषाद भी इस बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना हुए हैं।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS