कांग्रेस के संविधान बचाओ यात्रा पर मंत्री रामविचार नेताम का तंज

feature-top

केंद्रीय मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर कटाक्ष करते हुए इसे कांग्रेस बचाओ यात्रा करार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से वास्तव में संविधान नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी को बचाने की कोशिश कर रही है।

जातिगत जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर बोलते हुए नेताम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश भर में भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी केवल अनर्गल बातें करती रहती है। आज उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।"


feature-top